अब आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण होगा: अनुराग ठाकुर
अब आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण होगा: अनुराग ठाकुर
Share:

पटना: हाल ही में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने फिर से अपना मत रखा है। यह मत उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन रखा है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, 'प्रदेश के लोग चाहते हैं कि फिर से डबल इंजन की सरकार बने ताकि नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण होगा।'

जी दरअसल केंद्रीय मंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का दावा किया और अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि, 'लोगों ने राजग के पक्ष में अपना मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में लोगों की जुट रही भीड़ से यह स्पष्ट भी हो रहा है। प्रधानमंत्री की रैलियों में शामिल होने वाले लोगों में जोश, उमंग एवं उत्साह देखने को मिल रहा है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'बिहार के लोगों विशेषकर मातृशक्ति, बुजुर्ग और युवाओं ने प्रधानमंत्री पर स्नेह, प्रेम और विश्वास व्यक्त किया है। प्रदेश के लोगों ने राजग को श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दे दिया है।'

आगे उन्होंने कहा कि, 'राजग की रैलियों में उमड़ा जनसैलाब बिहार में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर इशारा कर रहा है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'चुनाव के शुरुआत में कुछ राजनीतिक दल की ओर से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। बड़े-बड़े वादे किए गए कि यदि सरकार बनेगी तो यह करेंगे वह करेंगे जबकि उनकी छवि से बिल्कुल विपरीत है। जो छलावा किया गया या भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया इसके बिलकुल ही विपरीत है।'

बेटी संग तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद

शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस डोनेट करेंगे साढ़े 5 हजार कोविड किट

आरिफ और रिजवान ने घर की छत पर सूखा रखे थे देसी बम, यूपी पुलिस ने मारी रेड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -