अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी दिल्ली यूनिट की कमान
अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी दिल्ली यूनिट की कमान
Share:

नई दिल्ली: पूर्व विधायक और पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के लिए शहर में आप के साथ पार्टी के गठबंधन की आलोचना करते हुए अरविंदर सिंह लवली द्वारा दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद आया है। दिल्ली के बादली से विधायक रहे देवेंद्र यादव फिलहाल कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं। 

दिल्ली कांग्रेस में गुटीय कलह रविवार को तब खुलकर सामने आ गई जब अरविंदर सिंह लवली ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वह मौजूदा व्यवस्था के तहत काम करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि, दिग्गज नेता ने स्पष्ट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। लवली ने यह भी कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई AAP के साथ गठबंधन के खिलाफ है, लेकिन पार्टी आलाकमान ने इस मांग को नजरअंदाज कर दिया।

लवली ने आगे कहा कि, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जिसका गठन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर किया गया था। AAP के आधे कैबिनेट मंत्री वर्तमान में जेल में हैं भ्रष्टाचार के आरोप में, कांग्रेस उनसे कैसे गठबंधन कर सकती है ? बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। AAP दिल्ली में चार सीटों (पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली) पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस के लिए तीन सीटें (चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली) छोड़ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिए अपने इस्तीफे में लवली ने कहा दिल्ली इकाई को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारने के फैसले के बारे में सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने दोनों नेताओं को दिल्ली कांग्रेस और पार्टी की नीतियों के लिए "पूरी तरह से अजनबी" बताया।

'रामलला प्रतिष्ठित हो चुके, अब कृष्ण भी माखन-मिश्री खाएंगे..', हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

भारतीय नौसेना के नए चीफ बने एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं, सशक्त भारत के लिए करूंगा काम

'2014 में 100 सिंचाई परियोजनाएं लटकी पड़ीं थीं, मैंने उन्हें पूरा करने में अपनी पूरी शक्ति लगा दी..', महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -