रूस का यूक्रेन के ओडेसा में हमला, 4 की मौत 32 घायल
रूस का यूक्रेन के ओडेसा में हमला, 4 की मौत 32 घायल
Share:

ओडेसा,यूक्रेन :  रूस के यूक्रेन में हमले थमते नहीं दिख रहे है ताजा हमले में ब्लैक सी बंदरगाह के एक लोकप्रिय समुद्री पार्क में रूसी मिसाइल से अटैक हुआ, जिसने एक शैक्षणिक संस्थान को निशाना बनाया। इस हमले में सोमवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले से जुड़ी एक स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत भी हुई। घायल हुए लोगों में सात गंभीर स्थिति में हैं, जिनमें एक चार साल का बच्चा, एक और बच्चा, और एक गर्भवती महिला शामिल हैं।

विभिन्न फुटेज में दिखाया गया कि हमले से शिक्षण संसथान की छत को गंभीर नुकसान हुआ है। अग्निशामक आग को बुझाने का प्रयास जारी रख रहे हैं, जबकि ओडेसा के मेयर हेनादि त्रुखानोव ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को "राक्षस, पाशविक, जंगली, अधर्मी" कहा। उन्होंने हमले की आलोचना की, यह बताते हुए कि लोग समुद्र किनारे सैर कर रहे थे जब उन्हें निशाना बनाया गया।

अकादमी की एक छात्रा मारिया ने  विस्फोट को देखने का वर्णन किया, जिससे दरवाजे खुल गए और कांच हिल गया। यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता दिमित्रो प्लेतेंचुक ने कहा कि हमले में इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग किया गया, जिसमें क्लस्टर वारहेड था, जिससे इसे अवरुद्ध करना कठिन हो गया। 

दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए इसकी खासियत

Ex-Girlfriend से लड़के ने लिया ऐसा बदला, जिसने देखा वो रह गया दंग

भारतीय तीरंदाज़ ज्योति सुरेखा ने रचा इतिहास, विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान, जीता गोल्ड मेडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -