'जो टोंटी चुरा लेते थे, वो रोटी क्या देंगे ..? ', अखिलेश यादव पर केंद्रीय मंत्री का तीखा हमला
'जो टोंटी चुरा लेते थे, वो रोटी क्या देंगे ..? ', अखिलेश यादव पर केंद्रीय मंत्री का तीखा हमला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, जो लोग टोटी चुराते थे, वो रोटी कैसे दे सकते हैं। अखिलेश यादव के फ्री बिजली वादे पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, सपा के शासन में तो बिजली हुआ ही नहीं करती थी, सपा कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे।

सीएम योगी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हम अक्सर गोरखपुर में गैंगवार और जापानी बुखार इन्सेफाइलाइटिस के बारे में सुनते थे, मगर मोदी जी और योगी जी ने इस बीमारी से मुक्ति दिलाई है।  उन्होंने आगे कहा कि, सपा, कांग्रेस, बसपा के दावे फुस्स साबित होंगे, क्योंकि ये लोग, जनता के बीच नहीं रहें और गरीबों के उत्थान के लिए इन्होने कोई काम नहीं किया। 70 वर्षों में गोरखपुर में AIIMS नहीं था, मगर मोदी और योगी जी की सरकार ने गोरखपुर को AIIMS दिया। ऐसे कई उदाहरण हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, जिन्होंने रामभक्तों को गोलियों से भूना, कर दो उनका EVM सूना। शुक्रवार को अयोध्या में रोड शो करने के बाद सपा अध्यक्ष के हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करने पर भी अनुराग ठाकुर ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी रामलला के दर्शन करने और काशी विश्वनाथ धाम क्यों नहीं जाते? क्योंकि ये लोग मंदिर जाने, सिंदूर लगाने और भगवा पहनने से डरते हैं। ये तुष्टीकरण की सियासत करते हैं, वोट बैंक तक समर्पित रहते हैं।

गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटे राहुल गांधी, आज ही द्वारकाधीश मंदिर में झुकाएंगे शीश

कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- 'शिवराज सरकार ने किसानों को ठगा...'

यूपी में बोले राहुल गांधी- 'अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा पूरा'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -