बिग बॉस 17 में बजा अंकिता लोखंडे के पति का डंका, उड़ाएं सभी स्टार्स के छक्के
बिग बॉस 17 में बजा अंकिता लोखंडे के पति का डंका, उड़ाएं सभी स्टार्स के छक्के
Share:

टेलीविज़न फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में देखा गया था। हालांकि, उनके पति विक्की जैन तब ख़बरों में आए जब उन्होंने अंकिता लोखंडे का हाथ थामा। बिग बॉस से पहले तक लोग विक्की को अंकिता लोखंडे के पति के रूप में ही जानते थे। मगर, बिग बॉस के बाद अब लोग विक्की जैन को जानने लगे हैं। विक्की अभिनेता नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने खेल से बड़े-बड़े एक्टर्स को साइडलाइन कर दिया है। लोग उन्हें बिग बॉस के 17वें सीजन का मास्टरमाइंड कहने लगे हैं।

विक्की जैन का जन्म वर्ष 1986 में रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ था। वे एक बहुत बड़ी बिजनेस फैमिली से संबंध रखते हैं। विक्की के पिता का नाम विनोद कुमार और मां का नाम रंजना जैन है। विक्की की एक बहन भी है जिसका नाम वर्षा है। विक्की एक बिजनेस टाइकून हैं मगर, उन्हें कलाकाराें के साथ रहना पसंद है। एक बार वह एक कलाकार की पार्टी में गए थे। वहीं उनकी अंकिता लोखंडे से पहली मुलाकात हुई। बात आगे बढ़ी तथा वर्ष 2021 में दोनाें शादी की हो गई।

विक्की जैन ने ग्रेजुएशन करने के पश्चात् जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA किया। एमबीए करने के पश्चात् उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस जॉइन किया। इस समय वह महावीर इंस्पायर के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं। विक्की की कम्पनी लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, हीरे, बिजली उत्पादन, वॉशरी संचालन तथा कोयला व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। विक्की के पास मुंबई में 8 BHK अपार्टमेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 24 कैरेट गोल्ड आईफोन भी है। इसके अतिरिक्त, विक्की के पास कई गाड़ियां भी हैं। 

बिग बॉस के नियम सुन उड़े घरवालों के होश, मचेगा धमाल

बिग बॉस 17 के घर में मचा घमासान, अंकिता लोखंडे को प्रियंका चोपड़ा की बहन ने दे डाली गाली

एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -