अनीता हसनंदानी ने ये रखा है अपने बेटे का नाम, भारती सिंह ने किया खुलासा
अनीता हसनंदानी ने ये रखा है अपने बेटे का नाम, भारती सिंह ने किया खुलासा
Share:

ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी हैं। अनीता ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता के हस्बैंड रोहित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके बेटे के जन्म की खबर दी थी। हाल ही में अनीता ने अपने बेटे की पहली झलक साझा की। इस फोटो में अनीता एवं रोहित बच्चे को गोद में पकड़े दिखाई दे रहे हैं तथा काफी खुश दिखाई दिए। अब प्रशंसक के मन में प्रश्न है कि आखिर अभिनेत्री ने बेटे का नाम क्या रखा है, तो इस बात का खुलासा हो गया है अनीता के बेटे का क्या नाम है।

Arav

अनीता के प्रशंसक इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि उन्होंने बेबी का क्या नाम रखा है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने खुलासा किया है की अनीता तथा रोहित ने अपने बेटे का बहुत सुन्दर सा नाम रखा है। भारती की इंस्टा स्टोरी से भी अनीता के बेटे के नाम का खुलासा हुआ है। भारती ने कहा है कि अनीता ने अपने बेटे का नाम ‘आरव’ रखा है। इतना ही नहीं भारती ने उसके नाम का एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया है। 

हालांकि अभी तक अनीता और उनके हस्बैंड रोहित ने बच्चे के नाम को लेकर ऐसी कोई खास ऐलान नहीं किया है, किन्तु कॉमेडियन भारती सिंह ने गलती से खुलासा कर दिया है। भारती को हाल ही में अनीता एवं रोहित द्वारा एक वीडियो कार्ड भेजा गया था जिसमें आरव के नए इंस्टाग्राम पेज का जिक्र किया गया था। आरव का अर्थ ज्ञान का राजा होता है। आपको बता दें अनीता ने स्पेशल अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अनीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अलग ढंग से अपने हस्बैंड रोहित रेड्डी के साथ एक टाइम-लैप्स वीडियो बनाया, जिस वक़्त से उन्होंने डेटिंग आरम्भ की तबसे सगाई शादी और आखिर में माता-पिता बनने का सफर इस वीडियो में सम्मिलित किया था।

निया शर्मा की ये तस्वीरें कर देगी आपको मदहोश, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

दान‍िश के गाने ने तीनों जजेस को किया इमोशनल, माँ की आँखों से भी झलक उठे आंसू

अपनी कातिलाना अदाओं से मोनालिसा ने एक बार फिर लुटा फैंस का दिल, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -