अनिल कपूर अपने बेटे के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन, यह होंगे किरदार
अनिल कपूर अपने बेटे के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन, यह होंगे किरदार
Share:

हिंदी सिनेमा में इन दिनों स्पोर्ट्स फ़िल्मों का ट्रेंड चल रहा है। जल्द ही कुछ खिलाड़ियों की बायोपिक और खेल की घटनाओं पर बन रही फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर ओलंपिक मेडलिस्ट और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की कहानी देखने को मिल सकती है। फिल्म का ऐलान काफी साल पहले हो चुका था, लेकिन अब फिल्म फ्लोर पर आ गई है।हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में खुद अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा का किरदार निभा रहे हैं|

 जबकि स्क्रीन पर भी अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में नजर आ सकते है । ऐसा पहली बार होगा जब पर्दे पर अनिल कपूर और हर्षवर्धन एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ सकते है । कुछ समय पहले फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार काम किया था। इसके साथ ही अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए एक फोटो साझा की है और 'द बिगनिंग' कैप्शन के साथ इसे शेयर किया है। वहीं सोनम कपूर ने भी अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की जानकारी दी और अपने पिता और भाई को शुभकामनाएं दीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म बिंद्रा की ऑटोबायोग्राफी से एडॉप्ट की गई है, जिसका नाम ए शॉट एट हिस्ट्री : माई ओब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड एंड बियॉन्ड है। इसके साथ ही इसकी घोषणा तीन साल पहले ही हर्षवर्धन की थी और अभिनव बिंद्रा के साथ फोटो भी साझा की थी। फिलहाल , फिल्म फ्लोर पर नहीं आ पाई और ना ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई लेकिन अब दर्शक जल्द ही इस फिल्म का मजा ले सकेंगे।यदि हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं इसके दो साल बाद 2018 में उन्होंने सुपरहीरो फिल्म 'भावेश जोशी' में काम किया था। इसके अलावा मिताली राज, झूलन गोस्वामी, साइना नेहवाल की बायोपिक पर भी काम चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor) on

इस अभिनेता से तापसी पन्नू की तुलना करने पर, भड़की एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

रैम्प वॉक करते हुए Oops मोमेंट की शिकार हुईं दिव्या खोसला कुमार, खुद को संभालने पर यूजर्स ने की तारीफ़

फिल्मफेयर को फैंस ने बताया फिक्स्ड, ट्विटर पर अवॉर्ड शो को बायकॉट करने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -