'और कितनी फजीहत करवाएंगे संजय जायसवाल...', इस नेता ने दे डाला बड़ा बयान
'और कितनी फजीहत करवाएंगे संजय जायसवाल...', इस नेता ने दे डाला बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में जुर्म एवं नेताओं के चरित्र पर आरोप प्रत्यारोप के पश्चात् अब भाजपा और जनता दल यूनाइटेड राज्य की जनसंख्या एवं प्रजनन दर के  मुद्दे पर आमने सामने हैं। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेता पर माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया है। 

प्रवक्ता अरविन्द निषाद के साथ पत्रकारों से चर्चा में नीरज कुमार ने सवाल किया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कितनी फजीहत करवाएंगे? संजय जायसवाल अपने एक गलत बयान को सही साबित करने के लिए नई-नई गलतबयान कर रहे हैं।  जब जनसंख्या बढ़ोतरी दर पर उनकी गलतबयानी का पर्दाफाश हो गया है तो उन्होंने एक बार फिर जन्म दर का हवाला देकर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। नीरज कुमार ने दावा किया कि संजय जायसवाल का यह बयान भी तथ्यों से अलग और  भ्रामक है।

प्रवक्ताओं ने कहा कि संजय जायसवाल ने किशनगंज एवं अररिया में दुनिया में सर्वाधिक बच्चे पैदा होने अर्थात यहां का जन्म दर सर्वाधिक होने की बात कही है। लेकिन यह सच नहीं है। फर्जी आंकड़े पेशकर वे लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं। प्रवक्ताओं ने कहा कि जाति आधारित गणना तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बीजेपी ने निरंतर यूटर्न लिया। प्रवक्ताओं ने इससे जुड़ी रिपोर्ट जारी की है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान रोकने में जुटी 'ममता' की पुलिस.., बंगाल में आज घमासान

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून

'मोदी के बोलने से क्या होगा...', तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -