बीजेपी कार्यालय पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
बीजेपी कार्यालय पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
Share:

नई दिल्ली : चुनाव के बाद गुरुवार की सुबह से आ रहे रुझानों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की ओर इशारा कर दिया। रुझानों के बाद जीत का ऐसा माहौल बना कि पीएम मोदी को विदेश से भी बधाइयां आने लगी। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल जारी है। 

बीजेपी की प्रचंड जीत का देश से लेकर विदेश तक मना जश्न .

भगवा रंग में रंगा भाजपा कार्यालय

जानकारी के अनुसार जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भगवा रंग में सजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब छह बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें आज देश भर में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. 

लोकसभा चुनाव : देश भर में मोदी की सुनामी, बड़े-बड़े दिग्गजों की तय है बदनामी

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई 

इसी के साथ चुनावी नतीजों के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। मतगणना शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद मोदी ने ट्वीट किया- सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।

लोकसभा चुनाव 2019 : फिर मोदी-शाह की रणनीति में फंसी कांग्रेस, जानिए हार के बड़े कारण

एनडीए की प्रचंड जीत के बाद कुछ ऐसा बोले बाबा रामदेव

लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल, ममता, कमलनाथ पर भड़कें शिवराज, देश में फिर मोदी राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -