तलाक की ख़बरों के बीच फिर एक साथ नजर आया ये स्टार कपल, असमंजस में पड़े फैंस
तलाक की ख़बरों के बीच फिर एक साथ नजर आया ये स्टार कपल, असमंजस में पड़े फैंस
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में नई शुरूआत की है। अतरंगी टीवी पर चारू का नया शो 'जौहरी' आरम्भ होने जा रहा है। नया शो मिलने से पहले चारू को कई रिजेक्शन भी झेलने पड़े थे। चारू सारी दिक्कतों को पार करती गईं और अब वो एक नये शो में दिखाई देने वाली हैं। इस बीच चारू एक बार फिर राजीव सेन से मिलने पहुंची। कारण उनकी बेटी जियाना है। 

वही कुछ समय पहले तक राजीव सेन और चारू असोपा की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। दोनों ने इंटरव्यूज में एक-दूसरे के खिलाफ कई सारी बातें भी कहीं। बात तलाक तक पहुंच चुकी है तथा चारू, राजीव का घर छोड़कर अलग रहने लगी हैं। हालाकिं, बेटी जियाना के कारण वो राजीव से दूर होकर भी दूर नहीं हो पाई हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर चारू असोपा ने नया वीडियो साझा किया है। वीडियो में चारू, बेटी जियाना के साथ राजीव सेन से मिलने पहुंची हैं। चारू ने कहा कि राजीव को जियाना से मिलना था। वो घर आना चाहते थे। लेकिन मैंने सोचा कि हम ही वहां चले जाते हैं। इसी बहाने जियाना की आउटिंग भी हो जाएगी। चारू और जियाना, राजीव सेन के घर पहुंचते हैं। 

वही हर पिता की भांति राजीव भी अपनी बेटी से काफी प्यार करते हैं। इसलिये हर वक़्त जियाना से मिलने को बेताब नजर आते हैं। चारू जैसे ही जियाना को लेकर राजीव के घर पहुंचीं। राजीव सेन के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। राजीव कभी बालकनी से जियाना को मुंबई का दृश्य दिखाते नजर आए। कभी बेटी के हाथ पकड़कर उसे चलना सीखाते दिखाई दिए। बेटी जियाना के लिये राजीव और चारू सारे गिले-शिकवे मिटा कर साथ आए। दोनों के बॉन्ड को देख कर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि इनके रिश्ते में कभी खटास भी थी। वही अब उनके असमंजस में है कि क्या ये दोनों तलाक लेंगे या फिर एक हो जाएंगे।

दुबई पुलिस ने किया उर्फी जावेद को गिरफ्तार! अब एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

बेटी को जन्म देने के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ डिप्रेशन, खुद बयां किया दर्द

सलमान के साथ ये मशहूर स्टार होस्ट करेगा बिग बॉस, वीकेंड का वार में मचेगा धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -