बेटी को जन्म देने के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ डिप्रेशन, खुद बयां किया दर्द
बेटी को जन्म देने के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ डिप्रेशन, खुद बयां किया दर्द
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री देबीना बनर्जी मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वे दो नन्हीं बेटियों की मां हैं। देबीना की दूसरी बेटी अभी बस डेढ़ महीने की है। इन दिनों उनकी छोटी बेटी की तबीयत थोड़ी खराब है। इसलिए देबीना चिंतित भी हैं। एक तो नए घर में शिफ्टिंग का काम फैला है। ऊपर से दो-दो बच्चों को संभालना। देबीना की मदरली लाइफ का संघर्ष उनके व्लॉग में झलकता है। 

अपने हालिया व्लॉग में देबीना ने अपना दर्द बयां किया। इसमें वे कई बार भावुक भी हुईं। देबीना ने कहा कि उनका हर मिनट रोने का मन करता है। हालांकि, देबीना का ये भी मानना है कि ये पोस्टपार्टम डिप्रेशन हो सकता है। देबीना ने व्लॉग में कहा कि चीजें जिस प्रकार वे दिखाती हैं वैसा होता नहीं है। सब कुछ इतना सरल नहीं होता। उन्हें हर दिन नए चैलेंज का सामना करना पड़ता है। देबिना ने कहा- 'मैं जितना आसान दिखाती हूं उतना होता नहीं है। आजकल हर मिनट ऐसा लगता है कि मुझे रोना आ रहा है। शायद ये पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी हो सकता है, मगर मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं।' 

वही अपने इसी व्लॉग में देबीना ने बताया कि उनकी छोटी बेटी की तबीयत थोड़ी नासाज चल रही है। देबीना ने कहा- 'मेरी छोटी बेटी नीनुड़ी वो थोड़ी पहले पैदा हुई थी। वो कमजोर है। अभी एक दिन वो अचानक चोक करने लगी। वो सांस नहीं ले पा रही थी। मैं और गुरमीत उसे लेकर तुरंत हॉस्पिटल भागे। पता चला कि जुकाम के कारण उसकी नाक ब्लॉक हो गई है। उसका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 92 हो गया था। ये क्रेजी था। कैसे हमने घर से हॉस्पिटल तक का सफर तय किया है। ये हमें पता है। मैं गुरमीत से बस यही पूछ रही थी कि वो सांस ले रही है ना?' देबीना ने वीडियो में प्रशंसकों से उनकी छोटी बेटी के जल्द ठीक होने की दुआ करने को बोला। देबीना बनर्जी की फिलहाल जिंदगी थोड़ी मैसी चल रही है। दूसरा बच्चा होने के बाद वो नए घर में शिफ्ट हुए। अभी तक उन्होंने सामान अनपैक नहीं किया है। देबीना इस मैसी लाइफ एवं टेंशन के बीच प्रशंसकों से बातें कर अच्छा महसूस करती हैं।

सलमान के साथ ये मशहूर स्टार होस्ट करेगा बिग बॉस, वीकेंड का वार में मचेगा धमाल

आलिया-बिपाशा के बाद ये मशहूर एक्टर बना पापा, ख़ुशी से झूमे फैंस

इस एक्ट्रेस के कार से उतरते ही फ़टी रह गई लोगों की आँखे, वीडियो ने लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -