'पर्ल ग्रुप की सभी संपत्तियां होंगी जब्त, जनता को लौटाए जाएंगे पैसे..', सीएम मान के फैसले से गदगद हुए केजरीवाल
'पर्ल ग्रुप की सभी संपत्तियां होंगी जब्त, जनता को लौटाए जाएंगे पैसे..', सीएम मान के फैसले से गदगद हुए केजरीवाल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने चिट फंड कंपनी पर्ल पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने जनता का पैसा जनता को लौटाने का फैसला किया है। AAP सरकार ने पर्ल की संपत्तियों को जब्त करने की कवायद आरंभ कर दी है।

सीएम भगवंत मान ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। सीएम मान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'चिट फंड कंपनी “पर्ल” की पंजाब में मौजूद सभी Property’s को सरकार ने अपने क़ब्ज़े में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।। जल्दी ही क़ानूनी कार्रवाई पूरी करके निलामी करके लोगों को उनके पैसे वापस करने का सिलसिला शुरू करने का फ़ैसला लिया गया है।'

 

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मान सरकार के इस फैसले की प्रशंसा की है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'ये वो काम है जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई। या उनकी नीयत ही नहीं थी। पिछली सरकारें उस ग्रुप के साथ मिली हुईं थीं। अगर हम लाखों लोगों को उनके पैसे वापिस दिलाने में कामयाब हो जाते हैं तो ये बहुत बड़ा काम होगा। उन लाखों लोगों की दुआयें मिलेंगी।'

JJP के 70 से अधिक पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ दी पार्टी, डिप्टी सीएम दुष्यंत पर लगाया नज़रअंदाज़ करने का आरोप

मणिपुर में राहुल गांधी का काफिला रोकने पर भड़की कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

बकरीद पर ईदगाह मैदान पर बेचे गए 'लव पकिस्तान' वाले गुब्बारे, AIMIM नेता बोले- बेचने वाले हिन्दू ही हैं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -