अयोध्या मामला: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष कल्बे सादिक का बड़ा बयान, मुसलमानों से की ये अपील
अयोध्या मामला: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष कल्बे सादिक का बड़ा बयान, मुसलमानों से की ये अपील
Share:

नई दिल्ली: शियाओं के सबसे बड़े धर्मगुरु कल्बे सादिक ने अयोध्या मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके बयान को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। उन्होंने मुसलमानों से आग्रह किया है कि बाबरी मस्जिद विवादित जमीन को हिन्दु पक्षकारों को दे दी जाए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ कल्बे सादिक ने एक बार वापस कहा है कि करोड़ों दिलों को जीतने के लिए मुसलमानों को चाहिए कि वे अयोध्या की विवादित जमीन हिंदुओं को सौंप दें।

अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, कल्बे सादिक ने इसे अपनी निजी राय बताया है। मौलाना पहले भी इस किस्म का बयान दे चुके हैं। वे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के नाते मौलाना कल्बे सादिक का बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सर्वोच्च न्यायालय में बाबरी मस्जिद के पक्षकारों की पैरोकारी करता रहा है। मौलाना सादिक काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जमीन जीतने से अधिक लोगों के दिलों को जीतना जरूरी है। इस्लामी इतिहास में किसी भी समस्या का समाधान भावनाओं के आधार पर नहीं किया गया है। पैगंबर मोहम्मद (PBUH) के जमाने से प्रत्येक समस्या का हल मौजूदा हालात को देखते हुए किया जाता रहा है।

लगातार तीसरे महीने बढ़े LPG सिलिंडर के दाम, जानिए क्या है नए रेट

SBI एक नवंबर से लागू करने जा रही नया नियम, जानिए क्या होगा बदलाव

अब सोना खरीदना होगा और भी आसान, जानिए क्या है योजनाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -