लगातार तीसरे महीने बढ़े LPG सिलिंडर के दाम, जानिए क्या है नए रेट
लगातार तीसरे महीने बढ़े LPG सिलिंडर के दाम, जानिए क्या है नए रेट
Share:

नई दिल्ली: एक बार फिर से तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस की कीमतों में यह वृद्धि की गई है, जिसके चलते रसोई गैस के सिलेंडर महंगे हो गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 76.5 रुपए की वृद्धि की गई है। दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 681.50 रुपए हो गई है। बता दें कि अक्टूबर माह में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 605 रुपए थे।

यदि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की बात करें तो इसकी कीमत में 119 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1204 रुपए हो गए हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में इसकी कीमत 1085 रुपए थी। वहीं पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर अब 264.50 रुपए के हिसाब से मिलेंगे। बता दें कि बढ़ी हुई नई कीमतें 1 नवंबर यानि आज से प्रभावी हो गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें बदल गई हैं।

कोलकाता में बगैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 706 रुपए हो गए हैं। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 651 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में प्रति सिलेंडर की कीमत 695 रुपए है। कॉमर्शिलय सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसके दाम 1204 रुपए, कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए, चेन्नई में 1319 रुपए हो गए है।

SBI एक नवंबर से लागू करने जा रही नया नियम, जानिए क्या होगा बदलाव

अब सोना खरीदना होगा और भी आसान, जानिए क्या है योजनाएं

सऊदी अरब ने भारत को दिया दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -