'BJP के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं, एक तो सिंधिया जी हैं जो...', ज्योतिरादित्य पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
'BJP के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं, एक तो सिंधिया जी हैं जो...', ज्योतिरादित्य पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के सीधी एवं दतिया में जनसभा करने पहुंचीं। इस के चलते प्रियंका गांधी ने भाजपा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बहुत अच्छे से निभाया है। दरअसल, सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए थे। तत्पश्चात, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

प्रियंका गांधी ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं। एक तो सिंधिया जी हैं, उनके साथ मैंने उत्तर प्रदेश में काम किया। क्या है कि वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए। लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह।।। जब हम उत्तर प्रदेश में काम कर रहे थे। यूपी से हम भी हैं। हम उत्तर प्रदेश वालों की आदत है कि शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं। मगर महाराज बोलने की आदत नहीं है। उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था दीदी उनसे महाराज कहना पड़ता है। हमारे मुंह से महाराज नहीं निकलता तो हमारा कोई काम ही नहीं होता।'' प्रियंका ने कहा, उन्होंने (सिंधिया ने) अपने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई है। विश्वासघात बहुतों ने किया है, मगर इन्होंने ग्वालियर तथा चंबल की जनता के साथ धोखा किया है। आपकी पीठ में छुरा घोंपा है। बनी बनाई सरकार को गिरा दिया। बनी बनी बनाई सरकार आपकी थी। आपने वोट किया था। आप ही के साथ धोखा हुआ है। 3 वर्षों में सरकार ने कितना रोजगार दिया। 

छत्तीसगढ़ में जाकर देखिए रोजगार की दर क्या है? प्रियंका ने कांग्रेस के घोषणापत्र की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का कर्जा माफ करेगी, पुरानी पेंशन लागू करेगी। महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 रुपये हम दिलाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करेंगे। 100 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा, 200 यूनिट का बिल हाफ होगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। 5 हॉर्स पावर सिंचाई का बिजली बिल फ्री होगा। जातिगत जनगणना कराएंगे। 2 लाख सरकारी पदों को भरवाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाएं फ्री करेंगे। 25 लाख तक का निशुल्क इलाज होगा। 10 लाख का दुर्घटना बीमा होगा। 1-12 तक के बच्चों को 500 से लेकर 1500 रुपये प्रत्येक महीने उन्हें दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी द्वारा निशाना साधने पर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता मगर राजनीति में एक स्तर होना चाहिए, राजनीति में शब्दों का उपयोग, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, हमें इन सब से बचना चाहिए। 
  

'मैं तुम्हें अपनी जान से ज्यादा प्यार...' BJP प्रत्याशी का महिला संग अश्लील ऑडियो हुआ वायरल

PM मोदी ने करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 18 हजार करोड़ रुपये

PM मोदी ने MP के लोगों को लिखी चिट्ठी, तारीफ में कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -