अलीगढ़ के मुस्लिम परिवार ने अपने घर में की भगवान गणेश की स्थापना, कही ये बात
अलीगढ़ के मुस्लिम परिवार ने अपने घर में की भगवान गणेश की स्थापना, कही ये बात
Share:

लखनऊ: इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। कई हिंदू परिवारों में प्रति वर्ष गणपति को घर लाने की परंपरा चली आ रही है, मगर अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल इलाके के ADA कॉलोनी में रहने वाली रूबी आसिफ खान ने अपने घर में श्री गणेश की स्थापना की है। रूबी आसिफ खान ने ना केवल गणपति को घर में स्थापित किया है, बल्कि पूरा परिवार गणपति की पूजा भी करता है। 

गणेश जी को सुबह-शाम नियम से आरती होती है तथा भोग लगाया जाता है। जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान का गणपति स्थापना को लेकर कहना है कि वो किसी जाति-धर्म में भेदभाव नहीं करती। रूबी आसिफ खान ने कहा कि उन्होंने अपने पति आसिफ खान के साथ मिलकर 7 दिन के लिए अपने घर में गणेश जी की स्थापना की है। उनका कहना है कि वो प्रत्येक त्योहार मनाती हैं और उनके मन में हर भगवान के प्रति आस्था है।

बता दें कि रूबी आसिफ खान ने पूरे बैंड बाजे के साथ सिद्धि विनायक भगवान को अपने घर में स्थापित किया। रूबी आसिफ खान का कहना है कि उनकी भगवान गणेश में गहरी आस्था है, इसलिए उन्होंने अपने घर में 7 दिन के लिए भगवान गणेश कि स्थापना की है। उन्होंने बताया  है कि 6 सितंबर को पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश का विसर्जन भी किया जाएगा। जब तक गणपति विराजमान हैं, तब तक उन्हें लड्डू, मोदक और तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा और सुबह-शाम नियमित तौर पर उनकी पूजा होगा।

'बलात्कारियों की अब खैर नहीं .', मध्य प्रदेश में अपराधियों पर लागू होगी 'सख्त' नई नीति

दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश से गिरा तापमान

भारतीय नौसेना के झंडे से हटा अंग्रेज़ों का निशान, मिली 'छत्रपति शिवाजी' की पहचान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -