दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश से गिरा तापमान
दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश से गिरा तापमान
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार की दोपहर को हुई भारी वर्षा के बाद दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से कुछ  राहत मिली है। शहर के शाहदरा, ITO और इंडिया गेट सहित कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है।

विभाग ने दोपहर 1:35 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि अगले दो घंटे में दिल्ली के इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर के अलावा जींद (हरियाणा), सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर और खतौली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले दिल्ली की सुबह गर्म और उमस भरी रही, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। IMD ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 78 फीसद दर्ज की गई है।

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में वर्षा नहीं हुई।

भारतीय नौसेना के झंडे से हटा अंग्रेज़ों का निशान, मिली 'छत्रपति शिवाजी' की पहचान

लगातार बढ़ रही जनसंख्या को कैसे रोकें ? केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

'एक लाइन बोलकर सुनाओ..', संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग पर बोला सुप्रीम कोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -