आलिया को मिला स्पॉट लाइट अवार्ड...फैंस दे रहे बधाई
आलिया को मिला स्पॉट लाइट अवार्ड...फैंस दे रहे बधाई
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सफलता का परचम लगातार बुलंदियों पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की मूवी  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फैंस के मध्य सुर्खियां बटोर रही है। अब हाल ही में, आलिया अब एक ग्लोबल अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि लाइमलाइट ने आलिया का पीछा कभी नहीं छोड़ा है। आलिया को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया: आलिया अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बहुत चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। यह अवॉर्ड आलिया को SS राजामौली की बंपर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली मूवी ‘RRR’ के लिए मिला है। आलिया  के साथ साथ एक और एक्टर का नाम इस लिस्ट में शुमार है, जिसे फैंस स्क्रीन पर देखना बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। इसकी जानकारी हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल से साझा कर दिया गया है।

फैंस दे रहे हैं बधाई: यह पल इंडिया के लिए गोर्वान्वित होने का है। बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री के लिए एक प्राउड मोमेंट भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया और जूनियर NTR को ढेरों बधाइयां भी दे रहे है। बता दें कि आलिया और जूनियर NTR को यह ट्रॉफी भेजने के बारे में अपडेट देते हुए हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि RRR के फैंस, हम आपके साथ जूनियर NTR और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले सप्ताह भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

टाइगर-3 को हिट करने के लिए मेकर ने चला नया दाव

क्या मूवी के फ्लॉप होने पर अक्षय ने पहना घाघरा...वायरल हुआ वीडियो

ऑस्कर 2023 में दीपिका के जाने से आया विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -