अक्षय की फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ आउट
अक्षय की फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ आउट
Share:

2020 में रिलीज होने जा रही बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर सोमवार  को लॉन्च होने जा रहा है। वहीं ट्रेलर के सामने आने से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा किया है।वहीं  इस पोस्टर में अक्षय पुलिस अफसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके हाथों में बंदूक है। पोस्टर में अक्षय आंखों में काला चश्मा पहन निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में बहुमंजिला इमारतों से धुंआ निकल रहा है। इसके साथ ही ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी बम धमाके का असर है। वहीं आसमान में तीन हेलीकॉप्टर भी उड़ते हुए दिख रहे हैं।

इसके अलावा उल्लेखनीय है कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपने कुछ करीबी दोस्तों और मीडिया के लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया है। वहीं फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट लंबा है। हिंदी फिल्म जगत का यह सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। वहीं अक्षय कुमार के साथ ही  'सिंघम' स्टार अजय देवगन, 'सिम्बा' स्टार रणवीर सिंह भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। फिल्म में अजय और रणवीर कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना भी अहम किरदारों में हैं। 

यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब यह फिल्म 24 मार्च को शाम 6 बजे रिलीज होगी। गौरतलब है कि मुंबई के सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्म दिखाए जाने की अनुमति दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया। वहीं 25 मार्च को गुड़ी पाड़वा के त्योहार के चलते भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी इसका फायदा मिलेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह रोहित शेट्टी की यह चौथी कॉप फिल्म है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़

आयुष्मान की 'अंधाधुन' देख प्रभावित हुई लता मंगेशकर, की तारीफ़

अनुभव सिन्हा ने थप्पड़ से दिया यह सन्देश, 'ये चलता है' का एटिट्यूड गलत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -