अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस ने अहंकार ज्यादा, इसलिए नहीं किया गठबंधन
अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस ने अहंकार ज्यादा, इसलिए नहीं किया गठबंधन
Share:

लखनऊ: सपा, बसपा और रालोद के महागठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पर करारा हमला बोला है। अखिलेश ने बुधवार को कानपुर में कहा है कि कांग्रेस में 'अहंकार' है। इसके साथ ही अखिलेश ने कांग्रेस पर सहयोगियों को किनारे लगाने और प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने का आरोप भी लगाया है। अखिलेश ने यहां एक चुनावी बैठक में कहा है कि, 'भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी सियासी विरोधियों को धमकाने में भरोसा रखती है।' 

यही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा समाजवादियों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा है कि, 'देश में अगर समाजवादियों के साथ कभी किसी ने छल किया है तो कांग्रेस के लोगों ने हमारे साथ धोखा दिया है। यह सही है कि हमारा गठबंधन था, किन्तु हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में अधिक घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता घमंड अधिक बड़ी चीज है।' 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि, 'हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन था। लेकिन, हमने यह देखा कि उनका अहंकार बहुत अधिक है।' समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2017 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और रालोद ने कांग्रेस को अपने महागठबंधन से बाहर रखा है। 

खबरें और भी:-

बिहार में आज नामांकन का गुरुवार, मीसा भारती और उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे पर्चा

बिलावल भुट्टो को 'साहिबा' कह कर फंसे इमरान, विपक्षी पार्टियों ने जमकर की आलोचना

बिस्मिल्लाह घराने ने कहा- हम पीएम मोदी के साथ, पिछली बार कांग्रेस ने किया था ब्रेनवाश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -