बाहुबली से मिलने आजमगढ़ की जेल में पहुंचे अखिलेश यादव, सपा ने शुरू किया मिशन 2024
बाहुबली से मिलने आजमगढ़ की जेल में पहुंचे अखिलेश यादव, सपा ने शुरू किया मिशन 2024
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भले ही उपचुनाव के दौरान आजमगढ़ नहीं गए थे, मगर अब वे बाहुबली रमाकांत यादव से मिलने आजमगढ़ की जेल में भी पहुंच गए हैं। सपा से MLA रमाकांत यादव इस वक़्त जहरीली शराब कांड में जेल में कैद हैं, जहां अखिलेश ने उनसे मुलाकात की। अखिलेश यादव के आजमगढ़ आने और रमाकांत से मिलने को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

लगभग सवा दो बजे अखिलेश यादव इटौरा स्थित जेल पहुंचे। करीब एक घंटे का वक़्त उन्हें मुलाकात के लिए मिला। रमाकांत को बैरक से बाहर निकालकर हॉल में मुलाकात करवाई गई। अखिलेश के आगमन के मद्देनजर शहर से लेकर इटौरा जेल तक जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। पुलिस अदीक्षाक सिपी शैलेंद्र लाल स्वयं पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले अखिलेश यादव 17 मई को सपा के पूर्व MLA श्याम बहादुर यादव की मां के देहांत पर आजमगढ़ पहुंचे थे। MLC चुनाव और फिर लोकसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद ये अखिलेश का आजमगढ़ का पहला दौरा है। दो चुनावों में सपा को अपने ही गढ़ में शिकस्त मिलने के बाद अखिलेश के इस दौरे को स्पष्ट रूप से 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि अखिलेश यादव, आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। यहां हुए लोकसभा उपचुनाव में वो प्रचार के लिए नहीं आ पाए थे। जबकि यहाँ से उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। सपा को अपने ही गढ़ में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिये अखिलेश फिर आजमगढ़ में एक्टिव होने जा रहे हैं।

कई मंत्रियों के काम से नाराज़ हैं पीएम मोदी, कैबिनेट से कटेगा पत्ता !

दिल्ली में अधिक से अधिक भीड़ जमा करने का लक्ष्य.., मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

दक्षिण में और मजबूत हुई भाजपा, रजनीकांत के करीबी ने थामा 'भगवा दल' का दामन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -