दक्षिण में और मजबूत हुई भाजपा, रजनीकांत के करीबी ने थामा 'भगवा दल' का दामन
दक्षिण में और मजबूत हुई भाजपा, रजनीकांत के करीबी ने थामा 'भगवा दल' का दामन
Share:

चेन्नई: जाने माने अभिनेता रजनीकांत के करीबी अर्जुनमूर्ति ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वह पार्टी की तमिल नाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में चेन्नई के कमलयम में स्थित पार्टी हेडक्वॉर्टर में भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि, अर्जुनमूर्ति, रजनीकांत के करीबी सहयोगी बनने से पहले भाजपा के तमिलनाडु इंटलेक्चुअल सेल का नेतृत्व कर चुके हैं। वह कुछ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं से भी जुड़े रहे हैं, साथ ही तमिलनाडु भाजपा मंचों पर भी एक्टिव रहे हैं।

दो वर्ष पूर्व 3 दिसंबर 2020 को रजनीकांत की पार्टी के चीफ कॉर्डिनेटर के तौर पर उनकी नियुक्ति ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि 29 दिसंबर 2020 को रजनीकांत ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अपने आप को सियासत से बाहर कर लिया था। तब रजनीकांत ने अपनी राजनितिक पार्टी रजनी मक्कल मंदरम (RMM) को भंग करते हुए कहा था कि उनकी भविष्य में राजनीति में कदम रखने की कोई योजना नहीं है। 

इसके बाद फरवरी 2021 में अर्जुनमूर्ति ने अपना खुद का सियासी दल ‘भारत मक्कल मुनेत्र काची’ लॉन्च किया था। उस समय अर्जुनमूर्ति ने पार्टी और उसके चुनाव चिह्न का शुभारंभ किया, तो उन्होंने रजनीकांत के प्रशंसकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उनके मुताबिक, उनकी पार्टी की विचारधारा, वादे, समानता और समर्पण के इर्द-गिर्द घूमती है। इस पर रजनीकांत ने अर्जुनमूर्ति को शुभकामनाएं भी दी थी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि, ‘मैं अर्जुनमूर्ति को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने एक नई स्वतंत्र पार्टी बनाई है।’

बाढ़ प्रभावित जिलों में मुफ्त बांटे जाएंगे सेनेटरी पैड, इस राज्य में सरकारी आदेश जारी

जम्मू कश्मीर में नई मतदाता सूची पर मचा घमासान, NC ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा भी एक्टिव

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 'मदद' की 10वीं खेप, कोरोना वैक्सीन और जीवन रक्षक दवाएं शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -