लगातार तीसरी बार 'निर्विरोध' पार्टी प्रमुख बने अखिलेश यादव, छुए जया बच्चन के पैर
लगातार तीसरी बार 'निर्विरोध' पार्टी प्रमुख बने अखिलेश यादव, छुए जया बच्चन के पैर
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा राष्ट्रीय महासचिव ओर निर्वाचन अधिकारी राम गोपाल यादव ने की। राम गोपाल ने कहा है कि माता प्रसाद पांडे, आलम बदी सहित 75 नेताओं ने अखिलेश के नाम पर मुहर लगाई। इस पद लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ था, इसलिए अखिलेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। अखिलेश ने तीसरी बार अध्यक्ष बनते ही जया बच्चन के पैर छुए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि यह पद नहीं काफी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस वक़्त लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 वर्षों में समाजवादियों को इतिहास रचना है। हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाए। अखिलेश ने कहा कि हम और अधिक व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम लोहियावादियों व अंबेडकर वादियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास के जानकार जानते हैं कि एक देश मे प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे, मगर यहां पूरी भाजपा ही प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है। 

इससे पहले बुधवार को सपा के राज्य सम्मेलन में मंगलवार को नरेश उत्तम को फिर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वह तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम से हाथ मिलाकर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सपा का आंदोलन और आगे बढ़ेगा। साथ ही पार्टी और शक्तिशाली होकर आगे बढ़ेगी।

इस दिन होंगे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव

'जो विधायक नहीं संभाल सकता, वह कांग्रेस कैसे संभालेगा', CM गहलोत पर इस नेता ने बोला जमकर हमला

'हिम्मत है तो RSS पर बैन लगाकर दिखाएं...', लालू यादव को मोदी ने दी खुली चुनौती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -