'सिंघम अगेन' से सामने आया अजय देवगन की एंट्री का सीन, देखकर झूमे फैंस
'सिंघम अगेन' से सामने आया अजय देवगन की एंट्री का सीन, देखकर झूमे फैंस
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सिंघम-3' को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में अजय देवगन फिर एक बार शानदार एक्शन करते नजर आएँगे। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी रही यह फिल्म 24 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में फिर एक बार अजय देवगन, अक्षय कुमार एवं रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म के बारे में अभी अधिक डिटेल्स निर्माताओं ने रिवील नहीं की हैं मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर अजय देवगन के एंट्री सीन के बारे में जानकारी आ गई है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक बंकर वैन दीवार तोड़कर गाड़ियों को उड़ाते हुए एंट्री लेती नजर आ रही है वहीं दूसरी तस्वीर में रोहित शेट्टी इस वैन को हाथ दिखाकर रोक रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन फोटोज को साझा करते हुए लिखा- कार्य प्रगति पर है। सिंघम अगेन। रोहित शेट्टी। इस फोटो को साझा करते हुए एक शख्स ने लिखा- सिघम अगेन में अजय देवगन का एंट्री सीन। वहीं कई लोगों ने इस पर कमेंट किया कि यह फिल्म के क्लाइमैक्स का सीन है।

आपको बता दें कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म से रोहित शेट्टी को भी बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस एवं जॉनी लीवर सहित बहुत लंबी चौड़ी स्टार कास्ट रखी गई थी। साथ ही फिल्म का बजट भी बहुत अधिक था, हालांकि बावजूद इस मेगाबजट एवं लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के फिल्म कमाई के मामले में कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा पाई।

अनुष्का शर्मा ने बताई रणवीर सिंह को डेट ना करने की वजह

'मैं मर जाऊंगा...', दीपिका-सोनम को डेट करने पर आखिर ऐसा क्यों बोले शाहरुख खान?

शिल्पा शेट्टी संग फिल्म करने को लेकर आई राज कुंद्रा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -