ऐश्वर्या शर्मा ने नेशनल TV पर कर दी ऐसी हरकत, देखकर लोगों ने लगाई जमकर क्लास
ऐश्वर्या शर्मा ने नेशनल TV पर कर दी ऐसी हरकत, देखकर लोगों ने लगाई जमकर क्लास
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां एपिसोड जबसे टेलीकास्ट हुआ है तब से ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी बातें सुनने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ उनका साथ दे रहे हैं। दरअसल, सुबह-सुबह विक्की, ऐश्वर्या का मजाक उड़ाते हैं। दरअसल, ऐश्वर्या लाड़ में आकर नील के सामने अलग-अलग फेस बना रही होती हैं। तभी विक्की, नील से बोलते हैं, 'भाई तूने डेटिंग के समय पर बोला था क्या कि ऐसे क्यूट लगती है'। इस पर नील बोलते हैं, 'हमने डेट किया ही नहीं। सीधे शादी की थी'। विक्की जमकर मजाक उड़ाने लगते हैं। वे जोर-जोर से हंसने लगते हैं और ऐश्वर्या के लिए कुछ-कुछ बोलने लगते हैं। ऐसे में ऐश्वर्या भड़क जाती हैं। वह बोलती हैं, 'जब अपना घर कांच का हो तब दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकते'। वहीं नील बोलते हैं, 'बिग बॉस तक ने कह दिया था कि तेरे जोक पर कोई हंसता नहीं'।  

ऐश्वर्या उठकर चली जाती हैं। नील भी उनके पीछे-पीछे उन्हें मनाने जाते हैं। मगर ऐश्वर्या, नील पर ही भड़क जाती हैं। ऐश्वर्या, नील का मजाक उड़ाने लगती हैं। इतना ही नहीं, नील की बेइज्जती तक कर डालती हैं। नील को ऐश्वर्या की बातों का बहुत बुरा लगता है। मगर, नील बिना कुछ कहे उठकर चले जाते है। ऐश्वर्या फिर भी शांत नहीं होती हैं। वह सबके सामने नील पर चिल्ला देती हैं। ऐश्वर्या का ये व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वे ऐश्वर्या को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग तो ये तक कह रहे हैं कि ऐश्वर्या की हालत ठीक नहीं है। उसे डॉक्टर के पास लेकर जाओ। वहीं कुछ लोग नील की प्रशंसा कर रहे हैं।

नील से लड़ने के बाद ऐश्वर्या शांत बैठ जाती हैं। तभी विक्की बोलते हैं, 'मैं एक अकेला पीड़ित मर्द नहीं हूं'। ऐश्वर्या को विक्की का ये स्टेटमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आता है। वे एक बार फिर भड़क उठती हैं। वह बोलती हैं, 'अपना रिश्ता संभाला नहीं जा रहा और दूसरों के रिश्ते पर कमेंट कर रहे हो। आप कौन होते हो ये सारी बकवास करने वाले? आप अपनी लाइन क्रॉस कर रहे हो। अपनी घटिया हरकत दूसरों पर डालने का प्रयास मत करो। आप मेरे और मेरे पति की जिंदगी पर कमेंट नहीं कर सकते। अपनी पत्नी को बोलो, मेरे पति को नहीं। मैंने आपको मेरे या मेरे पति पर बोलने का अधिकार नहीं दिया है'। लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती है। विक्की भी भड़क जाते हैं और दोनों के बीच बहुत गंदी लड़ाई होने लगती है। इस लड़ाई के बाद कुछ लोग ऐश्वर्या की प्रशंसा कर रहे हैं। वे लोग कह रहे हैं कि अगर अंकिता ने पहले ही विक्की के मुंह पर ये सब बोल दिया होता तो आज विक्की अपनी लाइन क्रॉस नहीं करता।

नेशनल TV पर बॉयफ्रेंड संग इंटीमेट हुईं ईशा, देखकर भड़के लोग

प्यार में टूटा बिग बॉस की इस मशहूर कंटेस्टेंट का दिल, बोलीं- 'फूट-फूट कर रोने लगी थी...'

'जी लो अपनी जिंदगी, बीच चौराहे पर गोली मारेंगे तुमको...', उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -