वायुसेना ने दुनिया को दिखाई ताकत, आधी रात को विमान ने की लैंडिंग
वायुसेना ने दुनिया को दिखाई ताकत, आधी रात को विमान ने की लैंडिंग
Share:

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के नाम एक और विशेष सफलता दर्ज हो गई है। भारतीय वायुसेना के IAF C-130J विमान ने पूर्वी क्षेत्र में एक एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर कामयाब लैंडिंग करके सबको चौंका दिया है। इस लैंडिंग की इतनी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इसने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से लैंडिंग की है। इससे पहले भी ये विमान नाइट विजन गॉगल्स की मदद से लैंड कर चुका है। 29 अप्रैल 2023 को यह सफलता हासिल हुई थी। तब हिंसा से जूझ रहे सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने यह साहसिक ऑपरेशन चलाया था। 

वही इस ऑपरेशन के तहत वायुसेना के C-130J विमान ने सूडान की राजधानी खार्तूम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी सी हवाई पट्टी पर बिना किसी नौवहन सहायता या लैंडिंग लाइट के लैंड किया तथा वहां से 121 लोगों को बचाया था। इस ऑपरेशन को जहां अंजाम दिया गया था, वहां कई चुनौतियां थीं। भारतीय वायुसेना ने सभी का डटकर मुकाबला किया। टीम ने उत्तर में स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी सी हवाई पट्टी जो कई जगह से टूटी हुई थी, वहां बिना किसी नौवहन की सहायता से और बिना लैंडिंग लाइट के लैंड करके हर किसी को चौंका दिया था। भारत के इस ऑपरेशन की तब जमकर चर्चा हुई थी। अपनी पिछली कामयाबी को दोहराते हुए भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर नाइट विजन गॉगल्स की मदद से लैंडिंग की है।

वही इस पूरी कामयाबी पर भारतीय वायुसेना भी बहुत उत्साहित है। उसने एक्स पर लिखा, “एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, #IAF C-130J विमान ने पूर्वी क्षेत्र में एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड पर सफल नाइट विजन गॉगल्स सहायता प्राप्त लैंडिंग की। इंडियन एयरफोर्स ऑपरेशनल रीच एवं डिफेंस तैयारियों को बढ़ाकर देशी की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अपनी क्षमताओं का विस्तार निरंतर कर रहा है।"

हिमंत बिस्वा सरमा सरकार को उलटा पड़ा योगी का बुलडोजर मॉडल, 5 परिवारों को देने पड़े 30 लाख रुपये

12 वर्षीय बेटी से दरिंदगी करता था पिता, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

4380 दिनों तक गुस्सा मन में लेकर बैठी थी बहू, ससुराल आते ही दे दिया ससुर-देवर को जहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -