एयरफोर्स चीफ भदौरिया बोले- अगले साल तक भारत को मिल जाएंगे सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान
एयरफोर्स चीफ भदौरिया बोले- अगले साल तक भारत को मिल जाएंगे सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान
Share:

हैदराबाद: देश की एयर फ़ोर्स अगले साल तक और ताकतवर हो जाएगी। इंडियन एयरफोर्स चीफ एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने शनिवार को कहा कि 2022 तक एयरफोर्स में 36 राफेल फाइटर जेट शामिल हो जाएंगे। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान मिलने को लेकर योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वायुसेना अपने राफेल को लेकर तय लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक है।

IAF प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया है कि, '2022 का लक्ष्य है। यह बिल्कुल इसके नजदीक है। मैंने पहले भी इस बारे में बताया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक या दो एयरक्राफ्ट को छोड़ बाकी डिलिवरी वक़्त से पहले हो रही है।' डुंडीगल (Dundigal) में एयरफोर्स अकेडमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (CGP) के अवसर पर एयरफोर्स चीफ भदौरिया हैदराबाद में रिपोर्टरों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने राफेल को लेकर जानकारी दी है कि, 'हम बिल्कुल समय पर हैं।' 2016 में भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल जेट के लिए 59,000 करोड़ रुपये की लागत वाला समझौता किया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी में कहा था कि अप्रैल 2022 तक लड़ाकू विमान की पूरी खेप देश में आ जाएगी।

महाराष्ट्र में आज से 30 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन

जनता को संबोधित कर बोले CM शिवराज- 'संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन वायरस अभी है'

लोकसभा सचिवालय के योग दिवस कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी प्रज्ञा ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -