लोकसभा सचिवालय के योग दिवस कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी प्रज्ञा ठाकुर
लोकसभा सचिवालय के योग दिवस कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी प्रज्ञा ठाकुर
Share:

नई दिल्ली: भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा एलान किया है। जी दरअसल वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। इस बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना में जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि लोकसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचित एक संभावित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे के लिए 'योग: जीवन का एक तरीका' विषय पर ठाकुर के व्याख्यान को सूचीबद्ध किया गया है। वही खबरें हैं कि उनसे पहले, राजस्थान के सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा ध्यान पर एक सत्र करने का कार्यक्रम है।

प्रज्ञा ठाकुर साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपित हैं। जी दरअसल मई 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने यह बयान देकर एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया था कि ''महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे।'' वहीँ बाद में इसके लिए उन्होंने माफी मांगी थी और बयान वापस ले लिया था।

उनके विवादित बयानों के बाद उन्हें रक्षा मामलों की 21 सदस्यीय संसदीय परामर्शदात्री समिति से निष्कासित कर दिया गया था और भाजपा के संसदीय दल की बैठकों में शामिल होने से भी रोक दिया गया था। बीते शुक्रवार को एक बुलेटिन में लोकसभा सचिवालय ने सदन के सदस्यों को योग दिवस पर संभावित कार्यक्रम के बारे में सूचना दी। मिली जानकारी के तहत आयोजन सुबह सात बजे योग गुरु एमी देसाई के 50 मिनट के सत्र के साथ शुरू होगा। वहीँ अन्य सत्र पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होंगे।

दतिया में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी, 50 लाख की राशि होगी खर्च

मिल्खा सिंह के सम्मान में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

उत्तर प्रदेश के किसान ने की आत्महत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -