जल्द नियुक्त होगा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष!
जल्द नियुक्त होगा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष!
Share:

महाराष्ट्र : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश इकाई में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श कर रहे हैं। यह खबर सूत्रों के द्वारा पता लगी है। जी दरअसल बीते बुधवार को ही सूत्रों ने बताया कि 'अन्य पिछडा वर्ग समुदाय से आने वाले (कांग्रेस के) किसी नेता को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि थोराट इस समय महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राजस्व मंत्री भी हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे हैं। दो दिवस के दौरे पर आए एच के पाटिल ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बीते मंगलवार की रात को सहयाद्रि अतिथि गृह में चर्चा की। वहीँ उसके बाद उन्होंने थोराट के साथ बैठक की।

बीते बुधवार सुबह राज्य के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण से भी उन्होंने मुलाकात की है। वहीँ उनके बाद में उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बात की। अब कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसमें नया करने के बारे में बात हुई। इसके अलावा सूत्रों का कहना यह भी है कि, ''ऐसा लगता है कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले को लागू किया जाएगा। थोराट के पास महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या एमवीए सरकार में मंत्री पद में से किसी एक पर बने रहने का विकल्प था। लेकिन उन्होंने (थोराट) ने संगठन के पद को छोड़ने की इच्छा जताई है।''

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के पद की दौड़ में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अमित देशमुख, यशोमति ठाकुर, विजय वडेट्टीवार और विश्वजीत कदम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिकन की बिक्री पर लगा बैन

मेघालय ने बर्ड फ्लू से निपटने के लिए तैयार किया ये अनोखा सेट

आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, टीकाकरण से लेकर कैबिनेट विस्तार पर होगी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -