आगरा: PAK की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों पर FIR दर्ज, कॉलेज ने किया निलंबित
आगरा: PAK की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों पर FIR दर्ज, कॉलेज ने किया निलंबित
Share:

आगरा: ताजनगरी आगरा के राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कॉलेज (RBS) ने तीन कश्मीरी छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित किए गए छात्रों के नाम अरशद यूसुफ, इनायत अल्ताफ और शौकत अहमद हैं। बता दें कि T20 वर्ल्डकप में रविवार (24 अक्टूबर 2021) को भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर ये एक्शन लिया गया है। आरोप है कि इन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की थी। पुलिस ने इन छात्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहाँ RBS कॉलेज के कुछ छात्रों ने भारत की हार के बाद पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था। इस पर कुछ स्टूडेंट ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी उन्होंने इसे नहीं हटाया। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस भी कॉलेज परिसर पहुँची।

भाजयुमो के प्रांतीय नेता गौरव सिंह राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आगरा (सिटी) के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया है कि, 'छात्रों पर पाकिस्तान की तारीफ करने वाली चैट शेयर करने का आरोप लगाया गया है। जगदीशपुरा थाने में लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।'

यूपी ने खाद्य तेलों के भंडारण पर 1-25 टन तक की स्टॉक लगाई सीमा

मंत्री टी हरीश राव ने बीजेपी के घोषणापत्र का उड़ाया मज़ाक

आज फिर उछले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का नया भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -