'बलात्कार के बाद कुल्हाड़ी से लड़की को काटा...', UP पुलिस ने किया एनकाउंटर
'बलात्कार के बाद कुल्हाड़ी से लड़की को काटा...', UP पुलिस ने किया एनकाउंटर
Share:

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से के बड़ी खबर सामने आई है यहाँ रेप पीड़िता के हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह चोटिल हो गया। आरोपी का एक साथी भी पकड़ा गया है। वहीं, आरोपी के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली।

आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने 48 घंटे पश्चात् मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के पश्चात् गिरफ्तार किया। हत्याकांड में सम्मिलित अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। प्राप्त खबर के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर यमुना कछार में हुई है। पुलिस को मुखबिर से खबर प्राप्त हुई थी कि सोमवार को 20 वर्षीय लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी राम नगर के कछार क्षेत्र में छिपे हुए हैं तथा वह नदी पार कर मध्य प्रदेश भागने के फिराक में हैं। खबर प्राप्त होते ही महेवाघाट पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कछार क्षेत्र पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस के चलते पुलिस एवं एसओजी ने अपराधियों को घेर लिया। अपराधियों ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख उनकी टीम पर गोलीबारी करना शुरू दिया। 

वही पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी अशोक निषाद के दोनों पैर पर तीन गोली लग गईं तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने एक अन्य सहयोगी गुलाब चंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य भागे हुए अपराधियों की तालाश में जुट गई है। दुष्कर्म मामले में आरोपी सुलह समझौते का दबाव बना रहे थे। जब दुष्कर्म पीड़िता ने सुलह समझौते से मना किया तो अशोक, पवन, प्रभु और लोक चन्द्र ने मिलकर दुष्कर्म पीड़िता को दिन दहाड़े बीच सड़क पर पकड़ा। फिर कुल्हाड़ी से दुष्कर्म पीड़िता के सिर के तीन और एक बार गर्दन में वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर घटना के पश्चात् अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतका की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया तथा कार्रवाई आरम्भ कर दी। 

राजौरी एनकाउंटर में 2 सैन्य अधिकारी और 2 जवान हुए शहीद, मुठभेड़ अब भी जारी

रैली के दौरान PM मोदी का नाम ठीक से नहीं ले पाएं BJP नेता, प्रधानमंत्री बोले- 'आपका गला खराब हो गया है...'

मां तुलसी के विवाह के लिए घर पर तैयार करें मावा पेड़ा, जानिए बनाने की विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -