पत्नी का क़त्ल कर निकाल ली उसकी आंखे, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह
पत्नी का क़त्ल कर निकाल ली उसकी आंखे, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सनसनीखेज वारादात से हंगामा मच गया। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया। फिर उसकी आंखें फोड़ दीं। इसके बाद अपराधी ने स्वयं भी खुदखुशी कर ली। घटना के पश्चात् से परिवार में मातम छाया हुआ है। सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

दरअसल, घटना जनपद रामपुर थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा ऐमना कस्तूरबा गांधी स्कूल बने सरकारी आवास की है। यहां पर शाहजेब अपनी पत्नी शाहाना एवं 2 बच्चों के साथ रहता था। दोनों की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उनके दो लड़के हैं। शनिवार प्रातः तकरीबन 11-12 बजे के बीच शाहजेब का पत्नी शाहाना से किसी बात पर खूब विवाद हुआ। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि शाहजेब ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे उठाया और पत्नी को बुरी तरह गोद डाला। चेहरे से लेकर शरीर के दूसरे भागों पर एक के बाद कई बार हमले किए। इन के चलते सूजा शाहना की आंख में जा घुसा, जिससे उसके आंखें फूट गईं तथा बाहर निकल आईं। पत्नी का क़त्ल करने के बाद शाहजेब ने उसी सूजे को स्वयं को भी गोद दिया।

वही चीखने-चिल्लाने के आवाज सुनकर पड़ोसी शाहजेब के घर पहुंचे को भीतर का हाल देकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। शाहजेब की सांसे चल रहीं थी तो पड़ोसियों ने तुरंत ही उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए, मगर चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाहजेब को मृत घोषित कर दिया। खबर प्राप्त होने पर घटनास्थल पर गंजा थाना पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह और सीओ सिटी अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सबूत इकठ्ठा किए गए। साथ ही पुलिस ने आस-पास के लोगों से खबर ली। मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि शाहजेब एवं शहाना की 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार को ही शाहजेब पत्नी को मायके से लेकर आया था। शहाना सिविल लाइंस में काशीराम कॉलोनी की रहने वाली थी। 

पाकिस्तान में हुई खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां

चक्रवात मोका ने बढ़ाया खतरा, अगले 5 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

गार्ड ने बैंक मैनेजर पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग, मची अफरातफरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -