एल्विश यादव के बाद अब इस सिंगर पर मंडराया 'खतरा', हो सकते है गिरफ्तार
एल्विश यादव के बाद अब इस सिंगर पर मंडराया 'खतरा', हो सकते है गिरफ्तार
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 के विनर और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव की रातें जेल की चारदीवारी में गुजर रहीं हैं। एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि वह रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करता था। फिर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एल्विश को गौतमबुद्धनगर के जिला कारागार में रखा गया है। एल्विश की गिरफ्तारी के पश्चात् अब नोएडा पुलिस के रडार पर अब गायक फाजिलपुरिया है।

नोएडा पुलिस की पूछताछ में एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि नोएडा पुलिस शीघ्र ही गायक फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है। गायक फाजिलपुरिया को न्यायिक हिरासत में लेकर नोएडा पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। पुलिस पूछताछ के चलते एल्विश यादव ने कबूल किया की फाजिलपुरिया की पार्टी में उसने सांप वाला वीडियो बनाया था। प्रतिबंधित सांपो के साथ यूट्यूबर एल्विश एवं गायक फाजिलपुरिया के कई वीडियो सामने आए थे। पुलिस इन्हीं वीडियो के आधार पर तहकीकात की कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि एल्विश की गिरफ्तारी के पश्चात् नोएडा पुलिस कई एंगल में तहकीकात कर रही है। नोएडा में कहां-कहां रेव पार्टी की गई? प्रतिबंधित सांपो का उपयोग और कौन लोग करते हैं? किस-किस पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर का उपयोग होता है? इस प्रकार की पार्टी एवं कौन लोग आयोजित करते हैं? इन प्रश्नों के उत्तर अब नोएडा पुलिस खंगाल रही हैं। साथ ही नोएडा पुलिस गायक फाजिलपुरिया एवं सपेरे राहुल के कनेक्शन की भी तहकीकात कर रही है।

विक्रांत मैसी ने मांगी सारा अली खान से माफी, जानिए क्यों?

UCC पर बोले जावेद अख्तर- 'मुस्लिमों से जलते हैं हिंदू क्योकि...'

'नास्तिक होकर भी मुस्लिम होना मजबूरी है...', जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं बन सकते है 'हिन्दू'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -