BJP के बाद 'कू' पर हुई इस पार्टी की एंट्री
BJP के बाद 'कू' पर हुई इस पार्टी की एंट्री
Share:

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के पश्चात् अब AAP ने भी रफ़्तार से उभर रहे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'कू' पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। राज्य के कई बड़े नेता सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कर्नल (रि.) अजय कोठियाल से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा कांग्रेस के सीनियर नेता प्रदीप टम्टा के भी फॉलोअर इस प्लेटफार्म पर हैं। वही 'कू' एवं ट्विटर दोनों ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म हैं। ट्विटर को मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नूह ग्लास, बिज स्टोन तथा इवान विलियम्स ने जहां पेश किया था वहीं 'कू' की नींव दो इंडियंस अप्रमेय राधाकृष्ण तथा मयंक बिदावत ने 2019 में रखी तथा मार्च 2020 में इसे पेश किया गया। मन की बात प्रोग्राम में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में इस प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए राधाकृष्ण तथा मयंक को शुभकामनाएं दी थी। भारतीय होने के कारण 'कू' पर फॉलोअर का आँकड़ा रफ़्तार से बढ़ रहा है।

वही कोरोना वायरस एवं चुनाव आयोग के प्रतिबंधों के बीच इस प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता के बढ़ते आँकड़े को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने खाते इसमें बनाए हैं तथा निरंतर पोस्ट भी इसमें डाली जा रही हैं। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर AAP की भी एंट्री हुई है। इस प्लेटफार्म पर एक पार्टी के तौर पर जहां उत्तराखंड बीजेपी के सबसे अधिक फालोअर हैं वहीं निजी तौर पर हरीश रावत अपने प्रतिद्वंद्वियों पुष्कर सिंह धामी तथा AAP के कर्नल कोठियाल से बहुत आगे हैं। 

पार्टियां/नेता                  -        फालोअर 
आप उत्तराखंड             -        1679 
कर्नल अजय कोठियाल   -      5233
भाजपा उत्तराखंड          -       17.2 हजार 
पुष्कर सिंह धामी          -        93.7 हजार 
मदन कौशिक            -          20.6 हजार 
हरीश रावत                -         1.12 लाख 
प्रदीप टम्टा                 -        10.3 हजार 
गणेश गोदियाल           -        339 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 678 मिलियन अमरीकी डॉलर से गिरकर 634.28 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ

'Pegasus पर जवाब दे PMO ..', NYT की रिपोर्ट को लेकर केंद्र पर हमलावर हुई कांग्रेस

जिस तस्वीर का बंगाल पुलिस ने किया Fact Check, उसे इस्तेमाल कर NBT और दैनिक जागरण ने फैलाया झूठ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -