आखिर क्यों शिवराज सरकार ने किया महिला IAS को बर्खास्त?
आखिर क्यों शिवराज सरकार ने किया महिला IAS को बर्खास्त?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने 3 वर्षों से गायब महिला IAS अफसर रानी बंसल की सेवाएं ख़त्म कर दी हैं। रानी बंसल बागली एसडीएम रहते हुए 2019 से ही छुट्टी पर हैं। उन्होंने अपने छुट्टी पर जाने की खबर भी शासन को नहीं दी थी। ऐसे में दायित्व को पूर्ण ना करने पर मध्य प्रदेश शासन ने कड़ा कदम उठाते हुए IAS रानी बंसल की सेवाएं ख़त्म कर दी हैं तथा पद से हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें की IAS रानी बंसल मध्य प्रदेश कैडर की 2015 बैच की अधिकारी हैं। उनकी अंतिम पोस्टिंग बागली एसडीएम के पद पर थी मगर वर्ष 2019 में वो बिना बताए गायब चल रही थीं। बुधवार शाम को इसी के चलते केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने डीम्ड रेजिग्नेशन (स्वत: त्यागपत्र) के जरिए रानी बंसल को नौकरी से हटाने के आदेश जारी कर दिए। कहा जा रहा है कि डीम्ड रेजिग्नेशन का मध्य प्रदेश में यह पहला मामला है।  

रानी बंसल ने भोपाल की आरजीपीवी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चलते ही कैंपस सिलेक्शन हुआ मगर इसके पश्चात् उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी आरम्भ कर दी तथा UPSC परीक्षा में उन्होंने 64वीं रैंक हासिल की थी। रानी बंसल के पिता भोपाल में मेडिकल स्टोर संचालक हैं।

चीनी महिला ने दी थी दलाई लामा को धमकी, अब पुलिस ने जारी किया स्केच

CRPF का पत्र- 'राहुल गांधी ने खुद 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम', केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही कांग्रेस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: ऑस्ट्रेलिया जीता, अफ्रीका हारी और फायदा भारत का हो गया, जानिए कैसे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -