CRPF का पत्र- 'राहुल गांधी ने खुद 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम', केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही कांग्रेस
CRPF का पत्र- 'राहुल गांधी ने खुद 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम', केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा पुख्ता किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। अब इस पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने जवाब दिया है। कांग्रेस की चिट्ठी के जवाब में CRPF ने कहा है कि 2020 से अब तक खुद राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा घेरा तोड़कर नियमों का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं CRPF ने कहा कि राहुल की सुरक्षा में पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। उन्हें Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है और उसके मानकों के तहत कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है, मगर खुद राहुल गांधी ही कई बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं और लोगों से मिलने के लिए निकल जाते हैं।

दरअसल, कांग्रेस के पत्र पर गृह मंत्रालय ने CRPF से जवाब तलब किया था। इस पर CRPF ने गृह मंत्रालय को दिए गए जवाब में राहुल गांधी द्वारा ही सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किए जाने का दवा किया है। CRPF की तरफ से ही राहुल गांधी की सुरक्षा की जाती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से बुधवार (28 दिसंबर) को गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक खत लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई दफा राहुल गांधी एवं अन्य यात्रियों की सुरक्षा में चूक हुई है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से नामी हस्तियों को यात्रा में शामिल होने से रोका जा रहा है। साथ ही यात्रा में आने वाले वाले लोगों से लंबी पूछताछ भी की जाती है। 

कांग्रेस ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्याओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि यात्रा अब अगले चरण में पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील सूबों में पहुंचने वाली है। ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। कांग्रेस ने यह भी नसीहत दी थी कि सरकार को ऐसे मामलों में बदले की सियासत करने से बचना चाहिए और अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के आरोपों पर भी CRPF ने जवाब दिया है। CRPF का कहना है कि दिल्ली पुलिस को पहले ही पर्याप्त सुरक्षा के निर्देश दे दिए गए थे। CRPF के सूत्र ने बताया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के हमेशा से पुख्ता बंदोबस्त रहते हैं। लेकिन, राहुल खुद ही कई बार नियमों को तोड़ देते हैं। CRPF ने कहा कि कई दफा यह देखा गया है कि राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ दिया और इस संबंध में उन्हें भी बताया गया है। CRPF ने स्पष्ट कहा कि 2020 से ऐसा कुल 113 बार हुआ है, जब राहुल गांधी ने नियम तोड़ दिए।

'ऐसी लड़की से शादी करूँगा जिसमे...', राहुल गांधी ने आख़िरकार खुलकर बता दी अपनी पसंद

'मांसाहारी लोग भी करते हैं नियमों का पालन', मोहन भागवत का आया बड़ा बयान

'मुंबई किसी के बाप की नहीं है...', आखिर क्यों भड़के फडणवीस?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -