'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य पंचोली का विवादों से रहा है गहरा नाता
'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य पंचोली का विवादों से रहा है गहरा नाता
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले है। आदित्य का असली नाम निर्मल पंचोली हैं। आदित्य पंचोली का जन्मआज ही के दिन यानी 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। आदित्य के पिता राजन पंचोली मशहूर हिंदी फिल्म निर्देशक थे और उनकी माँ का नाम अरुणा है। आपको बता दें आदित्य पंचोली ने मशहूर एक्ट्रेस जरीना वहाब से शादी की थी। आदित्य और जरीना का एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम सूरज पंचोली हैं जो एक फिल्म अभिनेता हैं। कुछ दिन पहले ही आदि का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा था।

आपको बता दें आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म 'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आये, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'जख्मी जमीन' से मिली। उसके बाद उन्होंने तरकीब, जोड़ीदार, आँखे, ये दिल आशिकाना, यस बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

आदित्य का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। आदित्य पंचोली केवल मारपीट करने और बदसलूकी के लिए ही नहीं पहचाने जाते, बल्कि वह अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने के चलते भी एक समय में विवादों में आ गए थे। आदित्य पंचोली फिल्म 'त्रिमूर्ति' को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस मामले में अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वह 'त्रिमूर्ति' फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली दे रहे थे।

एक दूसरे से अलग हुए तारा और आदर

सारा नहीं बल्कि इस लड़की के साथ घूम रहे कार्तिक आर्यन

अजय देवगन ने ‘सिंघम अगेन’ को लेकर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -