आदित्य नारायण ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, देखकर फैंस बोले- श्वेता भाभी को इंप्रेस करना है?
आदित्य नारायण ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, देखकर फैंस बोले- श्वेता भाभी को इंप्रेस करना है?
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण ने जबसे अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, तभी से प्रशंसक उनके वर्कआउट वीडियोज देखकर बहुत इंप्रेस हो रहे हैं। दो माह में कड़ा संघर्ष करके आदित्य ने बहुत वजन घटा लिया है। आदित्य निरंतर पोस्ट साझा कर रहे हैं, जिसमें उन्हें जिम में शानदार वर्कआउट करते देखा जा सकता है। प्रशंसकों को भी गायक इंस्पायर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial)

वही शनिवार को आदित्य ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह डंब्बेल के साथ वर्कआउट करते देखा जा सकता है। साथ-साथ वह बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। आदित्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "गेन्ज"। प्रशंसकों को गायक का यह वीडियो जबरदस्त लग रहा है। वह निरंतर इसे इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं। आदित्य के जीवनशैली से वह बहुत इंप्रेस हुए हैं। 

वही कई प्रशंसक तो आदित्य की चुटकी ले रहे हैं। कई लाल रंग की हार्ट इमोजी या फायर इमोजी बना रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "श्वेता भाभी को इंप्रेस करना है क्या?" इससे पूर्व आदित्य नारायण ने स्वयं की फिजीक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसपर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। आदित्य ने इंस्टाग्राम से कॉमेंट्स को ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने उपयोगकर्ता को मुंहतोड़ उत्तर देते हुए लिखा था कि फोटोशॉप अच्छी बात है, मगर क्या आपने एक ऐप का नाम सुना है, जिसे हम डिसिप्लिन कहते हैं।

मुस्कान मिहानी के जन्मदिन पर पति तुषाल ने दी सरप्राइज पार्टी

पत्नी अंगिरा की विदाई पर झलके आनंद तिवारी के आंसू, अभिनेत्री ने देखकर कही ये बड़ी बात

100W के साथ लॉन्च हुई Mi TV 6 Series

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -