आठवीं बार महादेव की भूमिका निभाएंगे तरुण खन्ना, इस वेब सीरीज में आएँगे नजर
आठवीं बार महादेव की भूमिका निभाएंगे तरुण खन्ना, इस वेब सीरीज में आएँगे नजर
Share:

सागर वर्ल्ड के शिव सागर जल्द ही वैष्णोदेवी पर आधारित एक नई वेब-सीरीज़ लाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों को रामायण की कहानी छोटे पर्दे पर दिखाई गई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब आने वाली कुछ रिपोर्ट्स को माने तो जल्द ही सागर वर्ल्ड 10-12 एपिसोड की एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है और इस वेब सीरीज में इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स दिखाई देने वाले हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज में लोकप्रिय एक्टर तरुण खन्ना भी नजर आएँगे और उनकी भूमिका महादेव की होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि तरुण आठवीं बार यह किरदार निभाने जा रहे है।

जी हाँ, वह पहले 7 बार महादेव की भूमिका निभा चुके हैं और अब वह आठवीं बार यही भूमिका निभाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वैष्णोदेवी की इस कहानी में दीपिका चिखलिया प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी। वहीँ दीपिका के साथ साथ एक्ट्रेस इशिता गांगुली और राणा यशोधन सिंह भी इस वेब सीरीज में दिखाई देंगे। सामने आने वाली ख़बरों की माने तो इस प्रोजेक्ट को काफी ग्रैंड तरीके से शूट किया जा रहा है। इसके जरिये महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर भी डेब्यू करने वाले है।

वैसे अगर हम बात करें तरुण खन्ना के बारे में तो महादेव की भूमिका निभाना तरुण शिव भगवान का आशीर्वाद मानते है। वह अब तक संतोषी मां, शनि, परमवीर श्री कृष्णा, राधा कृष्णा, नमह, राम सिया के लव कुश और देवी आदि पराशक्ति में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं। मिली जानकारी के तहत इस नयी वेब सीरीज की शूटिंग गुजरात के उमरगांव में हो रही है। वैसे इसके अलावा राधाकृष्ण, अहिल्याबाई और मेरे साई जैसे बड़े शोज भी उमरगांव में ही शूट कर रहे हैं।

माँ बनने वाली हैं फ्रीडा पिंटो, बेबी बंप संग शेयर की तस्वीर

सेबी ने गोफर्स्ट और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आईपीओ पर लगाई रोक

सोनू सूद ने बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, वायनाड में लगाया जाएगा नया टावर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -