देवरिया में दो लड़कियों पर एसिड अटैक, यूपी पुलिस पर लगा गंभीर आरोप
देवरिया में दो लड़कियों पर एसिड अटैक, यूपी पुलिस पर लगा गंभीर आरोप
Share:

लखनऊ: आज गुरुवार (11 अप्रैल) सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक सनसनीखेज घटना घटी। दो लड़कियां साइकिल से बाजार जा रही थीं, तभी देवगांव मोड़ पर बाइक से आए दो युवकों ने उन पर एसिड फेंक दिया। इस वारदात में एक लड़की का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गए, जबकि दूसरी लड़की की बांह झुलस गई। 

पुलिस ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों लड़कियों को गौरीबाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित लड़कियों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक लड़के ने उनका पर्स छीना था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना क्षेत्र में भारी आक्रोश का कारण बनी है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। दोनों लड़कियों का गोरखपुर में इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस ने तीन टीमें गठित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है । 

कर्ज चढ़ा तो 3 युवकों ने किया कॉलेज की छात्रा का किडनैप, फिर उतार दिया मौत के घाट

'5 लाख रूपये दो या मुस्लिम बनो’, रेप के बाद तालिब बना रहा था लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव और...

63 वर्षीय शख्स को कॉल कर रोने लगा साइबर ठग, सुनकर पिघला बुजुर्ग का दिल और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -