राखी का पर्व मनाने निकले कार सवारों की गई एक्सीडेंट में जान
राखी का पर्व मनाने निकले कार सवारों की गई एक्सीडेंट में जान
Share:

जबलपुर। राजस्थान के पाटन में एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में प्रभावित लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए नागरपुर की ओर जा रहे थे। वाहन के नहर में गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ और लोगों के नहर में होने की संभावना पर नहर में भी तलाश की गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

जिसे डायल 100 पुलिस ने बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा एक चार पहिया वाहन तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। रास्ते में पाटन से एक अन्य यात्री को साथ लेकर वाहन गंतव्य की ओर निकल गया। ऐसे में रास्ते में वाहन चालक का संतुलन वाहन से हट गया। वाहन तेज गति में था और वाहन चालक का संतुलन हट जाने से वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।

वाहन में सवार मृतकों के नाम इस प्रकार हैं जिसमें मृतक के नाम इस प्रकार है मीरा धर्मपुरिया पति राजेंद्र धर्मपुरिया कचनार सिटी,संगीता धर्म पुरिया पति बृजलाल धर्मपुरिया तालाब मार्ग कटंगी,राजेंद्र धर्मपुरीया पिता बृजलाल धर्मपुरिया,कचनार सिटी,शशांक दुबे पिता संतोष दुबे,बीटी तिराहा गढा कार चालक शामिल हैं।

हालांकि हादसे में बृजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह धर्म पुरिया निवासी कचनार सिटी बच गए। बृजेंद्र को चिकित्सालय में उपचार दिया गया। वे घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि उक्त वाहन कार थी। जिसका नंबर एमएच 319588 होना बताया गया है। दुघ् र् ाटना के बाद राहत कार्य के दौरान वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया।

UP एटीएस ने मुजफ्फरनगर से पकड़ा संदिग्ध आतंकी

Video : ऐसा प्रैंक वीडियो कभी नहीं देखा होगा आपने

Video : जब आपको मिल जाये कोई Girl Roommate

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -