जहां बजनी थी शहनाई, वहां पसरा हुआ है मातम
जहां बजनी थी शहनाई, वहां पसरा हुआ है मातम
Share:

जयपुर। एक वैवाहिक समारोह में पहुंचे 11 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें आयोजन स्थल पर ट्रांसफार्मर फटने से हो गई थीं। इस घटना में करीब 22 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक महिला गंभीररूप से घायल हो गई। घायल महिला गर्भवती थी। महिला को बचाने के लिए उसका आॅपरेशन करना पड़ गया मगर उसके नवजात शिशु को नहीं बचाया जा सका।

महिला को उपचार दिया जा रहा है मगर उसकी हालत नाजुक है। चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार ,विद्युत प्रदाय बंद होने पर ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस किया गया। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में दो बार धमाके हुए थे। पहले धमाके के दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए। इन लोगों को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद जब बिजली सप्लाय हुई तो एक और धमाका हुआ।

इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि विस्फोट के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, अब घटना को लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, विद्युत प्रदाय बाधित नहीं हुआ था बल्कि हाई वोल्टेज केबल गिर गया था।

घटना में प्रभावितों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कालचरण सराफ ने जानकारी प्राप्त की, और उन्होंने कहा कि प्रभावितों को उपचार दिया जा रहा है मगर 11 की हालत गंभीर है। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है।

बस और ट्रैक्‍टर की भिडंत में सवारों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई लोगों की मौत

पलटा टैंकर, मची लूट

ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -