बॉलीवुड ही नहीं साउथ की इन फिल्मों में भी नजर आ चुके है अभिमन्यु सिंह
बॉलीवुड ही नहीं साउथ की इन फिल्मों में भी नजर आ चुके है अभिमन्यु सिंह
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) आज अपना जन्मदिन मना रहे है, अभिमन्यु बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारे चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh) के छोटे भाई हैं। चंद्रचूड़ सिंह का बॉलीवुड करियर बहुत ही छोटा रहा है। जहां कुछ ही फिल्मों के पश्चात् उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मगर अभिमन्यु आज भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखाई देते रहते हैं। वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘अक्स’ से अभिमन्यु ने बॉलीवुड में अपना बेहतरीन डेब्यू किया था।

अभिमन्यु ने कई बड़ी फिल्मों में कई छोटी भूमिका निभाई हैं। जहां 2009 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गुलाल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अभिमन्यु की भूमिका बहुत ही छोटी थी। किन्तु दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में वो सफल हो गए थे। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में उन्होंने ऐसी भूमिका निभाई थी कि उन्हें 2010 में स्टारडस्ट अवार्ड से समानित किया गया था। वहीं इस फिल्म के बाद अभिमन्यु हमें लोकप्रिय फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी जो हीरो पर भी भारी पड़ा था।

आपको बता दें, बॉलीवुड के साथ-साथ अभिमन्यु ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की फिल्मों में भी खूब काम किया है। जहां अभिमन्यु हमें तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘दस का दम’ में भी दिखाई दिए थे। वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म गब्बर सिंह में भी दिखाई दिए थे, इस फिल्म के लिए उन्हें SIIMA अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्मों के अतिरिक्त भी अभिमन्यु ने कई बेहतरीन वेब सीरीज में काम किया है, जिसमें भौकाल, चाचा विधायक हैं हमारे और तैश सम्मिलित हैं।

सुनील ग्रोवर संग मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ने शेयर की तस्वीर, आखिर क्यों हो रही वायरल?

'तुमनें शो का नाम डुबा दिया...', इस वजह से कंटेस्टेंट पर भड़के रोहित शेट्टी

'तारक मेहता...' शो छोड़कर जाने वाले स्टार्स को लेकर आया मोदी का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -