जानिए क्यों एक बार फिर अस्पताल में एडमिट हुए राहुल रॉय?
जानिए क्यों एक बार फिर अस्पताल में एडमिट हुए राहुल रॉय?
Share:

बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर अभिनेता राहुल रॉय को लेकर एक बार फिर से बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्हें दोबारा से यानी एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस समय मीरा रोड में स्थित एक निजी अस्पताल में उनके स्पीच थेरेपी का ट्रीटमेंट चल रहा है। वैसे इस बारे में बात करते हुए राहुल के साले रोमेर सेन ने बताया है कि, 'उन्हें पहले जिस अस्पताल (नानावती हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था, वहां से 8 दिसंबर की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी दिन दोपहर को उन्हें मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उन्हें स्पीच थेरेपी दी जा रही है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

इसके अलावा उनका कहना यह भी है कि, 'उन्हें अभी पूरी तरह से ठीक होने में कुछ और हफ्ते लगेंगे।' वैसे राहुल रॉय ने बीते मंगलवार को ही अपनी एक तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उस तस्वीर में वह हॉस्पिटल में ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे थे। वैसे आप जानते ही होंगे राहुल अपनी फिल्म आशिकी के चलते चर्चाओं में आए थे।

उसी फिल्म के बाद उन्हें फेम मिला और वह जमकर मशहूर हुए। उस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाईन ही लग गई। वैसे उस फिल्म के बाद से वह करीना कपूर खान के भी क्रश बन गए थे। फिलहाल वह अस्पताल में एडमिट हैं। आपको पता हो फिल्म शूट के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके कारण उन्हें अस्पताल  लेकर आया गया था। 

सनी देओल को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, जानिए क्यों?

बिपाशा बसु ने फैमिली के साथ की मस्ती, देखें ये तस्वीरें

आज है दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे का जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -