शराब नीति की जांच का आदेश देने वाले LG सक्सेना पर AAP ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
शराब नीति की जांच का आदेश देने वाले LG सक्सेना पर AAP ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Share:

नई दिल्ली: अरविन्द केजरीवाल सरकार पर लगे शराब घोटाले के आरोपों को लेकर दिल्ली में सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी काउंटर अटैक करते हुए शराब नीति की CBI जांच का आदेश देने वाले उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी है। AAP ने LG सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनका इस्तीफा मांगा है। 

AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया है कि खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख रहते हुए LG विनय सक्सेना ने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया। यही नहीं उस लाउंज के शिलापट्ट में शिवांगी सक्सेना का नाम भी अंकित है। संजय सिंह ने कहा कि, खादी ग्रामोद्योग का एक्ट कहता है कि अध्यक्ष पद पर रहकर परिवार के किसी भी सदस्य को ठेका नहीं दिया जा सकता। तत्कालीन KVIC के Chairman Vinai Saxena ने Khadi के Act का गलत इस्तेमाल करते हुए अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को खादी लाउन्ज के डिज़ाइन का ठेका दिया था। 

AAP सांसद ने आरोप लगाया कि, LG सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग एक्ट का उल्लंघन किया है। इस दौरान संजय सिंह ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वे दिल्ली में दागी LG क्यों रखे हुए हैं। संजय सिंह बोले कि, AAP इस मामले में अपने वकीलों से चर्चा करेगी और कानून का रास्ता अपनाएगी। आपको दागी LG को हटाना पड़ेगा, उन्हें इस्तीफा देना होगा। 

'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'

'मैं केंद्र की बातों पर ध्यान मत देना..', प्रधानमंत्री मोदी पर क्यों बरसे नितीश कुमार ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -