दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी AAP, भाजपा को हराने के लिए बनाया ये प्लान
दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी AAP, भाजपा को हराने के लिए बनाया ये प्लान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू कर दी है। AAP टिकट के दावेदारों की जीत को लेकर सर्वे कराने जा रही है। उसके बाद ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। AAP दिल्ली के अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने स्थानीय संगठन और विधायकों से टिकट दावेदारों की फेहरिस्त मांगी है।

पार्टी हेडक्वार्टर में बुधवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में गोपाल राय ने कहा कि 25 फरवरी से हम बूथ संवाद आरंभ कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने 13 हजार से ज्यादा बूथों पर 20-20 लोगों की टीम बनाई है। हमने निगम चुनावों को लेकर पांच दिसंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया था। इस दौरान पार्टी में 20 लाख नए सदस्य शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बूथ संवाद में तमाम नए और पुराने सदस्यों को बुलाकर नगर निगम में भाजपा के भ्रष्ट शासन से छुटकारा पाने और परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी।

गोपाल राय ने आगे कहा कि इसके जरिए बूथ विजय अभियान को पूरा किया जाएगा। MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में किसी भी तरफ से आए, हर सड़क, हर गली में कूड़े के अंबार नज़र आते हैं, जिसके लिए केवल भाजपा शासित नगर निगम जिम्मेदार हैं। दुर्गेश ने कहा कि दिल्ली की 99 फीसदी लोग नगर निगम में परिवर्तन चाहते हैं, लोग नगर निगम में भी AAP की सरकार चाहते हैं।

नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ मंत्रियों ने दिया धरना, कांग्रेस बोली- 'देश के इतिहास का काला अध्याय'

घर से बुलाया 'गद्दा, कंबल, तकिया', फिर आई नवाब मलिक को नींद, जानिए कैसे बीती रात?

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- सभी भारतीयों का DNA एक, कई विश्विद्यालय कर चुके साबित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -