केजरीवाल के 62 विधायकों में से 8 महिला MLA, लेकिन दिल्ली कैबिनेट में किसी को भी जगह नहीं
केजरीवाल के 62 विधायकों में से 8 महिला MLA, लेकिन दिल्ली कैबिनेट में किसी को भी जगह नहीं
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, लेकिन केजरीवाल के मंत्रिमंडल में किसी महिला चेहरे को शामिल नहीं किया गया है।

कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं दिए जाने पर लोगों ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। संगीतकार और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक विशाल डडलानी ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी दिल्ली कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं थी। हालांकि, 49 दिनों वाली सरकार में राखी बिड़ला को कैबिनेट में शामिल किया गया था। इस पूरे विवाद पर केजरीवाल सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने कुछ सोचकर ही मंत्रिमंडल का गठन किया है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर रिकार्ड सीटों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 70 सदस्यीय विधानसभा में आप को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जिसमें 8 सीट पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मगर 8 महिला विधायकों में से केजरीवाल ने किसी भी महिला को अपने कैबिनेट में शामिल नहीं किया है।

चार दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के एंटोनियो गुतारेस, कश्मीर मुद्दे पर इमरान से करेंगे चर्चा

कल हो सकती है बाबूलाल मरांडी की 'घर वापसी', इस पार्टी में करेंगे अपनी पार्टी झाविमो का विलय

सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा को किया चैलेज, कहा-हिम्मत है तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -