कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए काम कर रही थी पत्रकारों की एक टीम - डीके शिवकुमार का कबूलनामा
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए काम कर रही थी पत्रकारों की एक टीम - डीके शिवकुमार का कबूलनामा
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। कई लोग इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। लेकिन अब पता चला है कि, पत्रकारों की एक टीम भी कर्नाटक में दिन-रात कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई थी। ये टीम कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार से जुड़ी हुई थी, और कांग्रेस के लिए खबरों के जरिए प्रचार कर रही थी। 

यह खुलासा खुद कर्नाटक के होने वाले डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया है। उनके इस कबूलनामे ने कांग्रेस और मीडिया गिरोह की मिलीभगत पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, 16 मई 2023 को इंडिया टुडे की पत्रकार नबीला जमील से बात करते हुए शिवकुमार ने चुनाव में कुछ पत्रकारों के अपने लिए काम करने की बात बताई है। वीडियो में यह बातचीत 4 मिनट 16 सेकेंड से सुनी जा सकती है। शिवकुमार दावा करते हैं कि उन्होंने कर्नाटक में अकेले दम पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनके लिए 3 टीम काम कर रही थी जो AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) से अलग थी। इसी दौरान शिवकुमार बताते हैं कि इनमे से एक टीम पत्रकारों की थी। एक उनके सियासी समर्थकों की और उनका 10 वर्ष पुराना सिस्टम भी एक्टिव था। हालाँकि, ये 10 साल पुराना सिस्टम क्या है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, पत्रकारों का जिक्र कर शिवकुमार ने कांग्रेस समर्थित मीडिया वाली बात को स्वीकार कर लिया है। 

 

इस प्रकार से बोलते-बोलते डीके शिवकुमार ने यह उजागर कर दिया कि, उनकी ‘कृपा’ पर कई पत्रकार कांग्रेस को लेकर लोगों की धारणा बदलने के मिशन में लगे हुए थे। हालाँकि ये पत्रकार कौन हैं, उनके नाम या चैनल के नाम तो शिवकुमार ने नहीं बताए हैं। लेकिन, पार्टी के लिए इतना सबकुछ करने के बाद भी शिवकुमार कर्नाटक का CM बनने में नाकामयाब रहे हैं। 20 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे।

सिद्धारमैया को कर्नाटक की कमान सौंपने से खुश नहीं कांग्रेस नेता जी परमेश्वर! हाईकमान के फैसले पर कही ये बात

मेट्रो निर्माण के चलते 300 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाने पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'अगर सभी मुसलमान...'

'आतंकियों को पालती है पाकिस्तानी फ़ौज, ग़लतफ़हमी में न रहें..', मुसीबत में इमरान खान के मुंह से निकला सच !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -