YouTube पर वीडियो देख-देखकर शख्स ने कर डाला ऐसा काम, खुलासा होते ही पुलिस भी रह गई दंग
YouTube पर वीडियो देख-देखकर शख्स ने कर डाला ऐसा काम, खुलासा होते ही पुलिस भी रह गई दंग
Share:

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस भी दंग गई। दरअसल, एक व्यक्ति ने यूट्यूब से वीडियोज देखकर अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री खोल डाली। चौंकाने वाली बात ये है कि शख्स अनपढ़ है। उसे ठीक से मोबाइल तक इस्तेमाल करना नहीं आता। किन्तु यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसने ये पूरा षड्यंत्र रच डाला। फिलहाल, पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने असलहे बरामद हुए हैं। 

पुलिस वालों को भी भरोसा नहीं रहा होगा कि कोई यूट्यूब पर वीडियो देखकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री भी खोल सकता है। मगर बरेली का एक युवक जिसे ठीक से फोन चलाना भी नहीं आता तथा जो अनपढ़ है, उसने ये कांड कर दिया है। उसने न केवल अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री खोल डाली बल्कि कुछ ही दिनों में मोटा मुनाफा भी कमा लिया। जब मुखबिरों के जरिए इस बात की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस ने छापा मार कर इस फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अफसर भी यह देखकर चौंक गए कि एक अनपढ़ शख्स ने YouTube वीडियोज देखकर अवैध हथियार की फैक्ट्री खोल डाली तथा फैक्ट्री में दर्जनों के आंकड़े में हथियार भी बनाकर रख लिए। इन्हें जल्द ही वह बाजार में ऊंचे दामों में सप्लाई करने वाला था।  

पकड़े गए आरोपी का नाम मोहिद है। वह बहेड़ी के गांव भौना का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जब अपराधी मोहिद, पुत्र खलील से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं अनपढ़ हूं। मोबाइल पर बोलकर यूट्यूब पर सर्च किया था कि तमंचा कैसे बनाएं। उन्हीं वीडियो को देखता रहा तथा सीखता रहा। मोहिद ने वीडियो देखकर सिंगल बैरल बंदूक, 12 बोर की राइफल ,315 बोर का तमंचा बनाना सीख लिया था तथा कुछ लोगों को सप्लाई भी कर चुका था। अफसर ने बताया कि थाना बहेड़ी पुलिस द्वारा यूट्यूब पर देखकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से राइफल, बंदूक, तमंचे समेत 04 बने व 03 अधबने अवैध शस्त्र मय शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।  

कांग्रेस को छोड़ BSP में शामिल हुए देवाशीष जरारिया, पार्टी ने इस सीट से घोषित किया उम्मीदवार

MP में हुई अनोखी शादी, इस लड़की के लिए आई 'श्री कृष्ण' की बारात

'ये विश्‍नौई बिश्‍नौई जो भी है...', एकनाथ शिंदे के बयान पर भड़का बिश्नोई समाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -