शिकायत सुनने गई जनजाति आयोग की टीम पर 300 लोगों की भीड़ ने किया हमला, ओडिशा की घटना
शिकायत सुनने गई जनजाति आयोग की टीम पर 300 लोगों की भीड़ ने किया हमला, ओडिशा की घटना
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा में ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)’ के सदस्य पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संस्था ने अब सूबे के मुख्य सचिव, DGP और ADG (क्राइम ब्रांच) से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग’ के सदस्य जनजातीय समुदाय की समस्याओं की सुनवाई के लिए वहाँ पहुंचे थे। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी समुदाय से आती हैं और ओडिशा की ही रहने वाली हैं।

बता दें कि NCST के सदस्य अनंता नायक पर ये हमला क्योंझर जिले में किया गया। अनंता नायक पर हाल ही में दो दफा हमला हुआ, जिससे अधिकारियों को मिली सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने इस हमले को साजिश के तहत हुई घटना बताते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस अधीक्षक को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। कुछ लोग उन्हें कांजीपानी पुलिस थाने के पास एक शिकायत के निराकरण की बात कह कर अपने साथ ले गए और आगे ले जाकर हमला कर दिया।

NCST के सदस्य ने आगे कहा कि, 'मुझे तेलकोइ प्रखंड के बलभद्रपुर पंचायत में लोगों की शिकायत सुनने पहुंचना था। कांजीपानी के पास करीब 300 लोगों ने हमें घेर लिया और शिकायत दर्ज कराने की बात कही। मगर, उनकी कुछ और ही साजिश थी। उन्होंने हम पर हमला कर दिया। हमारी टीम के कुछ सदस्य जख्मी भी हो गए। जिला प्रशासन ने हमें उचित सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई थी। इसी कारण ये घटना हुई।' इसके बाद NCST की टीम किसी अन्य रास्ते से बलभद्रपुर पहुँची और पीड़ितों की शिकायतें सुनी।

भारत कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में 17,135 नए मामले

आप एक भजन नहीं सुन सकते और हम पूरी फिल्म देखें.., फ़रमानी नाज़ का जिक्र कर लाल सिंह चड्ढा का विरोध

आयकर विभाग के छापे में 24 करोड़ नकद और 20 करोड़ का सोना जब्त, 1000 करोड़ का काला धन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -